जिला शिक्षा अधीक्षक समेत अन्य अतिथियों ने किया प्रतियोगिता का शुभारंभ

गिरिडीह : गिरिडीह में 07 जुलाई 2025 को राज्य परियोजना निदेशक के निर्देश के आलोक में  07 जुलाई 2025 को जिला स्तरीय 64 वीं सुब्रतो कप फुटबॉल टुर्नामेंट प्रतियोगता 2025-26 का आयोजन +2 उच्च विद्यालय पचम्बा के खेल मैदान (तेतरिया मैदान) एवं +2 उच्च विद्यालय गिरिडीह के खेल मैदान (बीटी फील्ड) गिरिडीह में किया गया। प्रतियोगिता में सभी 13 प्रखण्डों के अंडर 15 एवं अंडर 17 बालक वर्ग एवं अंडर 17 बालिका वर्ग ने भाग लिया। 

अंडर 17 बालिकाओं हेतु +2 उच्च विद्यालय गिरिडीह के खेल मैदान (बीटी फील्ड) में एवं अंडर 15 और अंडर 17 बालक वर्ग हेतु +2 उच्च विद्यालय पचम्बा स्थित खेल मैदान (तेतरिया मैदान) में प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता का शुभारम्भ जिला शिक्षा अधीक्षक सह अपर जिला कार्यक्रम पदाधिकारी गिरिडीह, अतिरिक्त जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, गिरिडीह एवं जिला फुटबॉल एसोशिएसन के अध्यक्ष, गुलाम समदानी के द्वारा +2 उच्च विद्यालय गिरिडीह के खेल मैदान (बीटी फील्ड) गिरिडीह में किया । प्रतियोगिता में विजेता टीम निम्नवत रहे । जिसमें बालिका अंडर 17 कस्तूरबा गाँधी बालिका आवासीय विद्यालय बिरनी विजेता तथा बालिका अंडर 17 देवरी प्रखण्ड उपविजेता रहे। 
साथ ही बालक अंडर 15 गाण्डेय प्रखण्ड विजेता तथा बालक अंडर 15 बेगाबाद प्रखण्ड उप विजेता रहे l 

रिपोर्टर  : अमित कुमार 

 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.