देवरी में “वोट चोर गद्दी छोड़” हस्ताक्षर अभियान को लेकर कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न

गिरिडीह :  कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के निर्देशानुसार पूरे देशभर में चलाए जा रहे “वोट चोर गद्दी छोड़” अभियान के तहत आज देवरी प्रखंड मुख्यालय में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष मनोज कुमार  ने की, जबकि कार्यक्रम में नव-नियुक्त जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्री सतीश केडिया जी तथा प्रवेक्षक श्री नरेश वर्मा जी विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक की शुरुआत राष्ट्रगान और कांग्रेस के ध्येय वाक्य के साथ की गई। इसके पश्चात् प्रखंड अध्यक्ष ने अभियान की पृष्ठभूमि और उद्देश्य पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि यह अभियान जनता के मताधिकार के सम्मान और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए चलाया जा रहा है। इसके उपरांत गिरिडीह जिला अध्यक्ष सतीश केडिया  ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि “हस्ताक्षर अभियान केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि लोकतंत्र की रक्षा का आंदोलन है। प्रत्येक कांग्रेस कार्यकर्ता को इसे अपना कर्तव्य मानकर सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करनी चाहिए।” उन्होंने आगे कहा कि कार्यकर्ताओं को अपने-अपने क्षेत्रों में घर-घर जाकर जनता को इस अभियान के महत्व से अवगत कराना होगा ताकि अधिक से अधिक नागरिक इसमें शामिल हो सकें। बैठक के दौरान उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने अभियान को सफल बनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में विमल सिंह, अनिल चौधरी, धोकल रविदास, रामदेव चौधरी, अवधेश सिंह, दिनेश राम, राम अयोध्या चौधरी, निवारण राय, सिराज अंसारी, मंजूर अंसारी सहित अनेक कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक के अंत में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि आने वाले दिनों में देवरी प्रखंड के सभी पंचायतों में हस्ताक्षर अभियान को गति दी जाएगी और अधिक से अधिक लोगों को इसमें जोड़ा जाएगा।

रिपोर्टर : आशीष भदानी

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.