नगर निगम क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में 71 विकास योजनाओं का मंत्री द्वारा हुआ शिलान्यास

गिरिडीह : वासियों के लिए आज का दिन विकास की  सौगात लेकर आई है। नगर विकास एवं आवास विभाग द्वारा नगर निगम क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में 71 विकास योजनाओं को शिलान्यास किया जा रहा है, जिन पर कुल 6 करोड़ 23 लाख 49 हजार रुपये की लागत आएगी। इन योजनाओं के माध्यम से शहर की बुनियादी सुविधाओं को मजबूत किया जा रहा है। नगर निगम द्वारा सभी प्रशासनिक और तकनीकी प्रक्रियाएं पूरी की जा चुकी हैं। आज नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू नगर निगम कार्यालय परिसर में कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित कर किया तथा कार्यक्रम को संबोधित किया। इसके पश्चात उन्होंने विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास किया। उप नगर आयुक्त प्रशांत कुमार लायक जानकारी साझा की हैं कि इस राशि से पीसीसी सड़कों, नालियों और डायवर्सन निर्माण जैसे कार्य कराए जाएंगे। लंबे समय से शहरवासी इन सुविधाओं की मांग कर रहे थे। इन कार्यों से आवागमन सुगम होगा और जल निकासी व्यवस्था भी बेहतर बनेगी

रिपोर्टर : संजीत 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.