चोरों ने घर को बनाया निशाना,सोने जेवरात सहित 1 लाख की चोरी
गिरिडीह - सरिया प्रखंड क्षेत्र के बड़की सरिया में पिछले रात को दो बजे बड़की सरिया निवासी विशेश्वर पासवान के घर रात में चोरी हो गया घर के सदस्य रेखा देवी ने बताया कि रात में हम सभी अपने अपने घर में सोए थे सुबह जब उठे तो सबों का दरवाजा बाहर से बंद था जब बाहर से खुलवाया गया तब पता चला कि की जिस बक्से में दो बहुओं के श्रृंगार रखा हुआ था वो गायब है जिसमें एक लाख रूपया भी था जो सब चोरी हो गया।इन्होंने बताया कि सोने जेवरात मिलाकर लगभग 5 लाख की चोरी हुआ है भाजपा नेता हेमलाल मंडल ने कहा कि थाना से महज 500 मीटर में चोरी हो जाता है ये दुर्भाग्य है प्रशासन चोरी का अंजाम देने वाले चोरों को जल्द गिरफ्तार करें साथ ही पेट्रोलिंग बढ़ा दें ताकि आने वाले समय में चोरी के घटने को रोका जा सके
रिपोर्टर - आशीष भदानी
No Previous Comments found.