महेंद्र सिंह के शहादत दिवस की तैयारी में जुटी भाकपा माले

गिरिडीह - गावां प्रखंड अंतर्गत पिहरा पश्चिमी पंचायत के ग्राम जगदीशपुर पुर में भाकपा माले ने शहीद काॅमरेड महेंद्र सिंह की शहादत दिवस की तैयारी को लेकर ग्रामसभा एंव ब्राच कमेटी की बैठक किया गया। बैठक में मुख्य रूप से भाकपा माले गावां पार्टी प्रखंड सचिव सकलदेव यादव उपस्थित थे। बैठक की अध्यक्षता पूर्व ब्रांच सचिवऋषि देव यादव एवं संचालन जितेंन्द्र यादव ने किया। बैठक को संबोधित करते हुए पार्टी प्रखंड सचिव सकलदेव यादव ने कहा कि यहां के समस्याओं से स्थानीय विधायक ओर सांसद को कोई लेना देना नहीं हैं,मजदूरों की मजदूरी,मनरेगा,छात्रवृत्ति,राशन, आवास और पंचायत अधिकारों पर हो रहे हमलों के खिलाफ 16 जनवरी को बगोदर चलने का संकल्प लिया गया एंव इस बार गावां प्रखंड से हज़ारों साथी शहीद के सपनों को आगे बढ़ाने के लिए एकजुट होकर संघर्ष के मैदान में उतरेंगे। बैठक में भीखो यादव,कामदेव यादव,जितेंद्र यादव,सुरज यादव, ऋषि देव यादव,सतीश कमेडी,लालो यादव,बिपिन यादव,रघुवीर पंडित,रामस्वरुप प्रसाद यादव,प्रवीण यादव,प्रदीप पंडित,सरयु यादव,नरेश पंडित,मंटु शर्मा,राजेश शर्मा,प्रकाश विश्वकर्मा,अरबिंद पंडित,विपिन रविदास,बबलु पंडित,अंकित पंडित,पप्पु रंगिला समेत दर्जनों लोग उपस्थित थे।

रिपोर्टर - सचिन सिंह 
 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.