अपराध नियंत्रण और बेहतर पुलिसिंग के लिए इंस्पेक्टर प्रदीप दास और थाना प्रभारी विभूति देव सम्मानित

जमुआ : क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने और अपराधियों के विरुद्ध चलाए गए सफल अभियानों के मद्देनजर, गिरिडीह पुलिस अधीक्षक डॉ. बिमल कुमार ने जमुआ पुलिस अंचल के इंस्पेक्टर प्रदीप दास और जमुआ थाना प्रभारी विभूति देव को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
सराहनीय रहा कार्यकाल
बता दें कि इंस्पेक्टर प्रदीप दास ने पदभार ग्रहण करने के बाद से ही क्षेत्र में विधि-व्यवस्था बनाए रखने और लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन पर जोर दिया है। वहीं, थाना प्रभारी विभूति देव के नेतृत्व में पुलिस ने हाल के महीनों में फायरिंग और लूट जैसी घटनाओं में संलिप्त अपराधियों की गिरफ्तारी कर बड़ी सफलता हासिल की है। एसपी ने दोनों अधिकारियों के कर्तव्यपरायणता और टीम वर्क की सराहना की।
आपको बताते चले कि 
विगत जनवरी में जमुआ थाना अंतर्गत ग्राम गपतडीह में अवैध हथियार से फायरिंग की गंभीर घटना के संबंध में रात्रि जंगल क्षेत्र में घेराबंदी कर पांच अभियुक्त के साथ तीन देशी पिस्तौल दर्जनों कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया था  
जिसमें इंस्पेक्टर प्रदीप दास एवं थाना प्रभारी विभूति देव के प्रयास से त्वरित कार्रवाई करते हुए  मामले का उद्वेदन भी कर लिया गया था 
जनता का बढ़ा भरोसा
सम्मान समारोह के दौरान पुलिस अधीक्षक ने कहा कि पुलिस का उद्देश्य आम जनता में सुरक्षा का भाव पैदा करना और अपराधियों के मन में खौफ पैदा करना है। सम्मानित होने के बाद इंस्पेक्टर प्रदीप दास और प्रभारी विभूति देव ने कहा कि यह सम्मान उनकी जिम्मेदारी को और बढ़ाता है। उन्होंने जनता से पुलिस का सहयोग करने की अपील की ताकि क्षेत्र को अपराध मुक्त बनाया जा सके।
इस उपलब्धि पर पुलिस विभाग के अन्य अधिकारियों और स्थानीय प्रबुद्ध नागरिकों ने भी उन्हें बधाई दी है।

रिपोर्टर : आशीष 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.