अपराध नियंत्रण और बेहतर पुलिसिंग के लिए थाना प्रभारी सत्येंद्र कुमार पाल सम्मानित

गिरिडीह : क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने और अपराधियों के विरुद्ध चलाए गए सफल अभियानों के मद्देनजर, गिरिडीह पुलिस अधीक्षक डॉ. बिमल कुमार ने धनवार थाना प्रभारी सत्येंद्र पाल को एक साथ दो प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

बता दें कि थाना प्रभारी सत्येंद्र पाल ने पदभार ग्रहण करने के बाद से ही क्षेत्र में विधि-व्यवस्था बनाए रखने और लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन पर जोर दिया है। वहीं धनवार पुलिस ने हाल के महीनों में फायरिंग और लूट जैसी घटनाओं में संलिप्त अपराधियों की गिरफ्तारी कर बड़ी सफलता हासिल की है। एसपी ने अधिकारियों के कर्तव्यपरायणता और टीम वर्क की सराहना की। 18 जनवरी 2026 को वाहन जांच के दौरान चांदी चोरी के एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया. अभियुक्त के पास से 35 किलोग्राम से अधिक चांदी के आभूषण बरामद किए गए, जिनका अनुमानित मूल्य लगभग एक करोड़ रुपये है.
दूसरी घटना धनवार (परसन ओ.पी.) क्षेत्र में 23 जनवरी 2026 को हुई गोलीकांड की गंभीर घटना में त्वरित कार्रवाई के लिए भी सत्येन्द्र कुमार पाल को सम्मानित किया गया है. उन्होंने अभियुक्त को गिरफ्तार कर एक पिस्टल और एक देसी कट्टा बरामद किया. साथ ही पीड़िता को समय पर चिकित्सीय सहायता भी उपलब्ध कराई गई. इस कार्रवाई से न केवल एसडीपीओ राजेंद्र प्रसाद एवं थाना प्रभारी सत्येंद्र पाल के द्वारा संयुक्त रूप से अपराध का त्वरित सफल उद्‌भेदन हुआ, बल्कि संगठित अपराध के विरुद्ध पुलिस की सतर्कता का स्पष्ट संदेश भी गया है. सम्मान समारोह के दौरान पुलिस अधीक्षक डॉ विमल कुमार ने कहा कि पुलिस का उद्देश्य आम जनता में सुरक्षा का भाव पैदा करना और अपराधियों के मन में खौफ पैदा करना है। सम्मानित होने के बाद थाना प्रभारी सत्येंद्र कुमार पाल ने कहा कि यह सम्मान उनकी जिम्मेदारी को और बढ़ाता है। उन्होंने जनता से पुलिस का सहयोग करने की अपील की ताकि क्षेत्र को अपराध मुक्त बनाया जा सके। इस उपलब्धि पर पुलिस विभाग के अन्य अधिकारियों और स्थानीय प्रबुद्ध नागरिकों ने भी उन्हें बधाई दी है।

रिपोर्टर - आशीष भदानी

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.