नगरपालिका आम चुनाव में मतगणना कार्य में प्रतिनियुक्त मतगणना कर्मियों को जिला स्तरीय प्रशिक्षण दिया गया
गिरिडीह : आगामी 23 फरवरी को होने वाली नगर निगम आम चुनाव 2026 की तैयारियों को लेकर जिला प्रशासन ने आज शहर के एक निजी विद्यालय में मतगणना कार्य में प्रतिनियुक्त मतगणना सहायक एवं मतगणना पर्यवेक्षकों का प्रथम जिला स्तरीय प्रशिक्षण दिया गया। इस प्रशिक्षण में निर्धारित लक्ष्य 255 कर्मियों को उनके लिए राज्य निर्वाचन आयोग राँची द्वारा निर्धारित कार्यों एवं दायित्वों को विस्तार पूर्वक विशेषज्ञ मास्टर ट्रेनरों के द्वारा बताया गया।
सभी को मतगणना हॉल के प्रोटोकॉल एवं प्रपत्र 19 व भाग 1 का डेमों प्रदान किया गया। इसके साथ ही वैध अवैध मतपत्रों के बारे में प्रशिक्षण कक्ष में फ्लैक्स के माध्यम से विस्तार पूर्वक जानकारी दिया गया।
आज के इस महत्वपूर्ण प्रशिक्षण कार्यक्रम का नेतृत्व प्रशिक्षण कोषांग के प्रभारी पदाधिकारी सह जिला शिक्षा अधीक्षक मुकुल राज ने किया।
साथ ही संपन्न हुए प्रशिक्षण का निरीक्षण गिरिडीह सदर अनुमण्डल पदाधिकारी, श्रीकांत यशवंत विस्पुते के द्वारा किया गया।
प्रशिक्षण कोषांग संचालन में विजयेन्द्र सेठ, राम सिंह एवं आलोक कुमार ने सहयोग प्रदान किया। मास्टर ट्रेनर के रूप में रामदेव वर्मा, प्रणय मिश्रा, मनोज तिवारी, फैजुल हक एवं अन्य ने महत्वपूर्ण भूमिका निभायी। प्रशिक्षण केन्द्र के प्रभारी प्रकाश कुमार के अलावा जिला कार्यक्रम पदाधिकारी भी शामिल रहे।
रिपोर्टर : अमित कुमार

No Previous Comments found.