खरगडीहा में हनुमान प्रतिष्ठा महायज्ञ संपन्न: दीप्ती श्री की कथा और भक्ति जागरण ने मोहा मन
गिरिडीह : जमुआ प्रखंड के खरगडीहा में आयोजित नव दिवसीय श्री हनुमान प्रतिष्ठा महायज्ञ का शनिवार को भव्य और भक्तिमय वातावरण में पूर्णाहुति के साथ समापन हो गया। इस धार्मिक अनुष्ठान के अंतिम दिन श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी, जिससे पूरा क्षेत्र भक्ति के रंग में सराबोर नजर आया।
यज्ञ के अंतिम दिन 28 फरवरी शनिवार को दिन में महा लंगर का आयोजन किया गया एवं रात्रि में विख्यात कथा वाचिका दीप्ती श्री अथवा आचार्य विनय पाठक ने अपनी मधुर वाणी में श्रीराम कथा के अंतिम प्रसंगों का वर्णन किया। कथा के दौरान उन्होंने हनुमान जी की भक्ति और शक्ति पर प्रकाश डालते हुए भक्तों को भावविभोर कर दिया। कथा की समाप्ति के बाद विधिवत हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
वही रविवार दोपहर में गाजे-बाजे और जयघोष के साथ खरगडीहा में प्रतिमा विसर्जन की प्रक्रिया शुरू हुई। विसर्जन शोभायात्रा के दौरान श्रद्धालुओं का उत्साह चरम पर था।
इसके पश्चात यज्ञ की सफलता और शांतिपूर्ण समापन की खुशी में रविवार को कुमकुम बिहारी एवं उनकी टीम के द्वारा भव्य भक्ति जागरण का आयोजन किया गया। इसमें देर रात तक श्रद्धालु भजनों पर झूमते रहे।
प्रशासनिक मुस्तैदी:
हजारों की भीड़ और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जमुआ थाना प्रभारी विभूति देव अपनी पूरी टीम के साथ मौके पर डटे रहे। उन्होंने विसर्जन के दौरान स्वयं मोर्चा संभाले रखा और पूरी प्रक्रिया को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराया। समिति के सदस्यों ने सफल आयोजन के लिए प्रशासन एवं पुलिस बल का आभार व्यक्त किया।
वहीं स्थानीय मुखिया सुनील कुमार साव
यज्ञ समिति अध्यक्ष रविकांत भदानी, उपाध्यक्ष अमरेंद्र राम, सचिव अनूप कुमार , उप सचिव सूरज कुमार साहू कोषाध्यक्ष सत्यनारायण प्रसाद,सुंदर राम भदानी, मनीष कुमार साहू, दयानंद साहू ,मिडिया प्रभारी अनूप चंद्रवंशी सक्रिय सदस्यों में पिंटू साहू, मनीष भदानी,नंदकिशोर साहू, सुमित साहू, राजेश राम, रविन्द्र साहू , ओझा राहुल साव , सुमित कुमार रविंद्र साहू, रॉकी कुमार, प्रवीण कुमार, दिनेश साहू, अनुराधा देवी,पूनम देवी, राखी देवी, संतोष रविदास, प्रेम सोनी,आशीष सिन्हा, मिलन कुमार सहित सैकड़ो लोग शामिल पूरे तैयारी के साथ लगे रहे।
रिपोर्टर : आशीष भदानी
No Previous Comments found.