सावधान: 10,000 से अधिक बिजली बिल बकाया होने पर कटेगा कनेक्शन, विभाग ने जारी किया अलर्ट

गिरिडीह : झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड (JBVNL) के जमुआ स्थित सहायक विद्युत अभियंता कार्यालय ने बकाया बिजली बिलों की वसूली को लेकर सख्त रुख अपना लिया है। विभाग द्वारा जारी एक आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से विद्युत आपूर्ति अवर प्रमंडल, जमुआ के सभी उपभोक्ताओं को अंतिम चेतावनी दी गई है।

मुख्य निर्देश और जानकारी:

कनेक्शन विच्छेदन: जिन उपभोक्ताओं का बिजली बिल 10,000 रुपये से अधिक बकाया है, उन्हें तत्काल भुगतान करने की सलाह दी गई है। भुगतान न करने की स्थिति में उनका बिजली कनेक्शन काट दिया जाएगा और विभागीय नियमों के तहत आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। भुगतान के विकल्प: उपभोक्ता अपना बकाया बिल ऑनलाइन या ऑफलाइन दोनों माध्यमों से जमा कर सकते हैं। इसके अलावा, विभाग द्वारा आयोजित पूर्व निर्धारित कैंपों में भी बकाया बिल जमा करने की सुविधा दी गई है। RC/DC रसीद: यदि बिजली कनेक्शन कट चुका है, तो उपभोक्ता को कार्यालय से RC/DC रसीद कटवानी होगी।
खराब मीटर की सूचना: विभाग ने स्पष्ट किया है कि यदि किसी उपभोक्ता का मीटर खराब है, तो उसकी लिखित सूचना तुरंत कार्यालय में दें। सूचना मिलने पर ही मीटर बदलने की कार्रवाई की जाएगी, अन्यथा इसे लापरवाही मानते हुए विभागीय कार्रवाई की जा सकती है। सहायक विद्युत अभियंता, रामसुन्दर राम ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे किसी भी अप्रिय कार्रवाई से बचने के लिए समय पर अपने बिजली बिलों का भुगतान करें। 

रिपोर्टर - आशीष भदानी 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.