जयमाला स्टेज पर फायरिंग मामले में एक गिरफ्तार अन्य की तलाश जारी
गिरिडीह - लेस्लीगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत नवगढ़ गांव में शादी समारोह के दौरान जयमाला स्टेज पर बारातियों और घरातियों के बीच विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। इस दौरान हुई फायरिंग में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस के अनुसार, घटना 11 मार्च 2026 की सुबह करीब 3:30 बजे की है। जानकारी मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि जयमाला स्टेज पर चढ़ने को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हुई, जो बाद में मारपीट में बदल गई। इसी दौरान बाराती पक्ष के एक युवक ने गोली चला दी। घायल युवक की पहचान कमल चौधरी (20 वर्ष), निवासी पोटमा गांव के रूप में हुई है, जिसे पैर में गोली लगी है। उसे तुरंत इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। पीड़ित के आवेदन के आधार पर लेस्लीगंज थाना कांड संख्या 29/2026 दिनांक 11.03.2026 धारा एवं27आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी राकेश चौधरी (42 वर्ष) निवासी नवगढ़, को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। मौके पर थाना प्रभारी उत्तम कुमार राय ने बताया कि घटना में शामिल एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर विधिवत न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है तथा अन्य अभियुक्तों एवं अवैध हथियारों की तलाश हेतु लगातार छापेमारी की जा रही है। इस छापेमारी दल में एस आई विक्रम शील ए एस आई अजय कुमार समेत कई पुलिस बल शामिल थे
संवाददाता - अवध किशोर

No Previous Comments found.