विश्व यक्ष्मा दिवस में महिला कॉलेज की छात्राओं को किया गया जागरूक
गिरिडीह : रामकृष्ण महिला महाविद्यालय, गिरिडीह में विश्व यक्ष्मा दिवस के तहत IQAC, NCC, NSS इकाई 1 or 2 के संयुक्त तत्वावधान में कार्यक्रम आयोजित किया गया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ के एन शर्मा ने TB रोग के संक्रमण व लक्षणों की चर्चा करते हुए कहा कि यक्ष्मा (TB) रोग का समुचित इलाज है लेकिन यह तभी ठीक होता है जब मरीज का समय पर इलाज होगा। इसीलिए आप सभी जागरूक हों और अपने आसपास के लोगों को भी जागरूक करें ताकि अपने देश को यक्ष्मा (TB रोग) मुक्त कर सकें। NSS प्रोग्राम ऑफिसर प्रो.नम्रता तिर्की ने यक्ष्मा के कारण और लक्षण के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए उसके रोकथाम के बारे में चर्चा किया। कार्यक्रम का संचालन IQAC की समन्वयक प्रो. रेणुका साहू ने किया।
इस मौके पर छात्राओं के बीच क्विज प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया और इसमें विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया । कार्यक्रम में NSS कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ संजीव सिन्हा, NCC सीटीओ पूनम प्रभा मुंडू, डॉ मनीषा रतन होरो, डॉ आतिश रंजन ,डॉ दीपिका कुमारी, प्रो लक्ष्मण राम और सैकड़ों छात्राएं कार्यक्रम में शामिल रहे ।
रिपोर्टर :अमित कुमार

No Previous Comments found.