खरगडीहा में रामनवमी अखाड़ा समारोह: विधायक जी का भव्य स्वागत और सम्मान
गिरिडीह - जमुआ प्रखंड अंतर्गत खरगडीहा में शुक्रवार रामनवमी के पावन अवसर पर भव्य रामनवमी अखाड़ा का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायिका मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। उनके आगमन से कार्यक्रम की शोभा बढ़ गई और ग्रामीणों में भारी उत्साह देखा गया।
सम्मान समारोह की मुख्य बातें:
अंगवस्त्र से अभिनंदन: मंच पर विधिवत तरीके से विधायक साहिबा को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया।
बुजुर्गों व गणमान्य व्यक्तियों का सत्कार: विधायक जी के साथ-साथ गाँव के कई सम्मानित एवं वरिष्ठ नागरिकों में झामुमो जिला सह सचिव चीना खान, प्रोO शमीम, उप मुखिया पप्पू खान, समाजसेवी बबलू रैन, मो जानी खान, वार्ड मो हुसैन, मो असलम खान उर्फ सोनू, पुरानी मस्जिद से समाजसेवी मो रुस्तम आदि को अखाड़ा समिति खरगडीहा के तरफ से मंच पर अंगवस्त्र देकर उनका आभार प्रकट किया गया। इस अवसर पर विधायिका जी ने क्षेत्र की सुख-शांति की कामना की और रामनवमी के इस पर्व को आपसी भाईचारे के साथ मनाने पर जोर दिया। वही इस त्यौहार में किसी भी प्रकार का व्यवधान न हो इसके लिए जमुआ पुलिस प्रशासन एवं स्थानीय मुखिया सुनील कुमार साव तत्पर दिखे वही रामनवमी अखाड़ा समिति खरगडीहा भव्य रूप रेखा में महीनों से तैयारी में लगे थे इसके लिए खरगडीहा के सटे गांव जिनमें मांगोडीह, छकनाडीह, गांदो तेजपुर,बैलकुंठी,चकमंजो के तीन टोला के अखाड़ा समिति की उपस्थिति रही
रिपोर्टर - आशीष भदानी

No Previous Comments found.