लायंस क्लब ऑफ एलिट की अहम् बैठक में नए पदाधिकारीयों का हुआ चयन

गिरिडीह : लायंस क्लब ऑफ गिरिडीह एलिट की एक बैठक प्रसिद्ध पर्यटन स्थल खंडोली की एक होटल में की गई। बैठक की अध्यक्षता क्लब के अध्यक्ष लायन दशरथ प्रसाद ने किया। 

कार्यक्रम की जानकारी देते हुए लायन दशरथ प्रसाद ने कहा कि आज की बैठक मुख्य रूप से दो मुद्दों को लेकर की गई। 
3 और 4 अप्रैल को डिस्ट्रिक्ट कॉन्फ्रेंस वेव इंटरनेशनल जमशेदपुर में आहूत की गई है। इस बैठक में निर्णय लिया गया कि डिस्ट्रिक्ट कॉन्फ्रेंस में क्लब के कम से कम 20 सदस्य भाग लेंगे तथा क्लब के द्वारा किए गए तमाम सामाजिक तथा मानव सेवा के कार्यों का कॉन्फ्रेंस में विस्तृत रूप से चर्चा किया जाएगा।
बैठक में अगले सत्र 2026/27 के लिए पदाधिकारीयों का चयन भी किया गया। सर्वसम्मति से लायन राहुल बर्मन को अध्यक्ष, लायन डॉक्टर सुमन कुमार को सचिव तथा लायन मशरूम आलम सिद्दीकी को कोषाध्यक्ष बनाया गया। उपस्थित सदस्यों ने तीनों नवचयनित पदाधिकारी को बधाई दी।
बैठक में क्लब अध्यक्ष लायन दशरथ प्रसाद ने डिस्ट्रिक चेयरपर्सन लायन धर्म प्रकाश, लायन राजेश कुमार गुप्ता, निदेशक लायन संजय कुमार सिंह, लायन संदीप गुप्ता, लायन गुंजन कुमार शर्मा, लायन राहुल बर्मन, लायन सौरभ महासेठ, लायन सुनील कुमार, लायन उदय भदानी, लायन शत्रुघ्न सिंह, लायन अमरनाथ मंडल, लायन रवि राज, लायन गौतम सागर, लायन अवनीश अंशु, लायन राहुल प्रसाद, लायन राहुल कृष्णा, लायन सचिन कुमार सहित क्लब के कई सदस्यों ने कार्यक्रम में भाग लिया।

रिपोर्टर : अमित कुमार 
 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.