देवघर एम्स में सफल सर्जरी: स्पाइनल ट्यूमर से पीड़ित गिरिडीह की पूनम शर्मा को मिला नया जीवन
गिरिडीह : स्वास्थ्य के क्षेत्र में देवघर एम्स नित नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। हाल ही में एम्स के प्रसिद्ध न्यूरोसर्जन डॉ. अनिल कुमार ने एक जटिल ऑपरेशन कर स्पाइनल ट्यूमर से पीड़ित महिला को चलने-फिरने के काबिल बनाया है।
कौन हैं मरीज?
स्वस्थ हुई महिला पूनम शर्मा, गिरिडीह जिला के देवरी प्रखंड अंतर्गत जमखोखरो पंचायत के मनोज राणा की पत्नी हैं। मनोज राणा वर्तमान में जिला परिषद प्रतिनिधि और आजसू नेता दिनेश राणा के भाई हैं।
परिजन बोले- डॉक्टर साहब किसी देवदूत से कम नहीं
इलाज के बाद पूनम शर्मा के पूरी तरह स्वस्थ होने पर पूरे परिवार में खुशी की लहर है। पति मनोज राणा ने डॉ. अनिल कुमार और एम्स प्रबंधन का आभार जताते हुए कहा, "मेरी पत्नी बीमारी के कारण चलने-फिरने में पूरी तरह असमर्थ थी। देवघर एम्स में इलाज के बाद वह अब स्वस्थ हैं। गरीब मरीजों के लिए यह अस्पताल किसी वरदान से कम नहीं है, जहाँ इतनी गंभीर बीमारियों का सफल इलाज हो रहा है।"
डॉ. अनिल कुमार का संदेश
सफल ऑपरेशन के बाद न्यूरोसर्जन डॉ. अनिल कुमार ने कहा कि मरीजों को जटिल बीमारियों से निजात दिलाना ही उनका मुख्य लक्ष्य है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि देवघर एम्स में लोगों के सहयोग और बेहतर चिकित्सा सुविधा के लिए वे सदैव तत्पर हैं।
इस सराहनीय कार्य के लिए मानवाधिकार जमुआ प्रखंड अध्यक्ष इंद्रदेव दास ने भी हर्ष व्यक्त किया है।
रिपोर्टर : आशीष भदानी

No Previous Comments found.