जमुआ में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई बाबा साहब की 135वीं जयंती, गाजे-बाजे के साथ निकाली गई भव्य रैली

जमुआ : संविधान निर्माता और भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती जमुआ क्षेत्र में बड़े ही धूमधाम और उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों से भारी संख्या में बाबा साहब के अनुयायी और स्थानीय लोग शामिल हुए।

कार्यक्रम का आगाज जमुआ स्थित बुद्ध विहार के प्रांगण से हुआ, जहाँ सबसे पहले लोग एकत्रित हुए और बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। जिनमें जमुआ विधायक मंजू कुमारी, पिछड़ा आयोग का सदस्य नरेश वर्मा, जिला परिषद सदस्य प्रभा देवी, प्रखंड विकास पदाधिकारी अमलजी, अंचल अधिकारी नरेश वर्मा , जमुआ इंस्पेक्टर प्रदीप दास, प्रमुख प्रतिनिधि संजीत यादव, उप प्रमुख रब्बुल हसन रब्बानी, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष रणजीत राम, कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष मो निजामुद्दीन, विशु्त्री अध्यक्ष जुनेद आलम, राजद प्रखंड अध्यक्ष ललन यादव, पूर्व मुखिया महेंद्र यादव, मुखिया प्रतिनिधि सुखदेव यादव, मुखिया अबुजर नोमानी, 
 इसके पश्चात, बुद्ध विहार से एक विशाल शोभायात्रा निकाली गई। नीले झंडों और गाजे-बाजे के साथ निकली यह रैली आकर्षण का केंद्र रही।
हाथों में नीला झंडा थामे युवाओं और बड़े-बुजुर्गों के 'जय भीम' के नारों से पूरा इलाका गुंजायमान हो उठा। रैली बुद्ध विहार से शुरू होकर जमुआ चौक तक पहुंची, जहाँ लोगों ने बाबा साहब के विचारों को याद किया और उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया। इस दौरान सुरक्षा और व्यवस्था बनाए रखने के लिए जमुआ  प्रशासन भी मुस्तैद रहा। इस महत्वपूर्ण समय में मुख्य रूप से आयोजक कमेटी का महत्वपूर्ण योगदान रहा जिनमें मोहन बौद्ध जगदीश रविदास संतोष कुमार दास , नुनुदेव रविदास,भीमलाल रविदास, कामेश्वर रविदास, रोहित दास, जमुआ प्रखंड अंतर्गत विभिन्न गांव के ग्रामीण अन्य कई सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा
रिपोर्टर : आशीष भदानी 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.