पर्यटन के क्षेत्र में नया अध्याय, 7.50 करोड़ की लागत से बना 'जमुआ इको पार्क' जनता को समर्पित

गिरिडीह : जिले के जमुआ प्रखंड अंतर्गत डोमन पहाड़ी की तलहटी में नवनिर्मित 'जमुआ इको पार्क' का भव्य उद्घाटन शुक्रवार को संपन्न हुआ। स्थानीय विधायक मंजू कुमारी और वन विभाग के डीएफओ अंकित सिंह (DFO) ने संयुक्त रूप से फीता काटकर इस महत्वाकांक्षी परियोजना का शुभारंभ किया।

पर्यटन और पर्यावरण का संगम
लगभग 50 एकड़ के विशाल क्षेत्र में फैला यह इको पार्क प्राकृतिक सुंदरता और आधुनिक सुविधाओं का अनूठा मिश्रण है। इसे करीब 7 करोड़ 50 लाख रुपये की लागत से तैयार किया गया है। डोमन पहाड़ी के पास स्थित होने के कारण यह पार्क पर्यटकों के लिए आकर्षण का मुख्य केंद्र बनेगा।
विधायक मंजू कुमारी ने जताई खुशी
उद्घाटन के दौरान विधायक मंजू कुमारी ने कहा कि यह पार्क जमुआ के विकास में एक मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने कहा, "इस पार्क के बनने से न केवल स्थानीय लोगों को मनोरंजन और सैर-सपाटे के लिए एक बेहतरीन जगह मिली है,
पार्क की खासियतें
विशाल क्षेत्रफल: 50 एकड़ में फैले इस पार्क में हरियाली का विशेष ध्यान रखा गया है।
प्राकृतिक वातावरण: डोमन पहाड़ी के समीप होने से यहाँ की आबो-हवा और दृश्य बेहद मनोरम हैं।
 ₹7.50 करोड़ के निवेश से यहाँ बच्चों के खेल कूद के साधन, वॉकिंग ट्रैक और बैठने की समुचित व्यवस्था की गई है।
इस अवसर पर इको पार्क जमुआ के शुभ उद्घाटन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बतौर माननीया विधायक श्रीमती मंजू कुमारी, विशिष्ट अतिथि  जिला परिषद अध्यक्ष श्री मति मुनिया देवी, जिला परिषद सदस्य कुमारी प्रभा वर्मा, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष रणजीत राम, भाजपा नेता बाल गोविंद यादव ,परमेश्वर यादव, वीरेंद्र कुमार राम, कांग्रेस नेता मो रजा नूरी एवं अन्य अतिथिगण, वन विभाग के अधिकारियों सहित भारी संख्या में स्थानीय ग्रामीण और गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। पार्क के खुलने से क्षेत्र के लोगों में भारी उत्साह देखा जा रहा है।
रिपोर्टर : आशीष भदानी 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.