जमुआ में धूमधाम से मनाई गई भगवान परशुराम जयंती, निकाली शोभायात्रा

जमुआ : जमुआ में भगवान परशुराम की जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर परशुराम सेना के पदाधिकारियों और समाज के युवाओं ने खरगडीहा से मिर्जागंज होते हुए जमुआ तक एक विशाल शोभायात्रा निकाली। और इस अवसर पर जमुआ में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया कार्यक्रम की शुरुआत भगवान परशुराम की प्रतिमा पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम की शुरुआत संस्था के अध्यक्ष सुरंजन सिंह ने की।

गौरवानंद जी महाराज ने बताया कि भगवान विष्णु के छठे अवतार माने जाने वाले भगवान परशुराम का जन्मोत्सव श्रद्धा और आस्था के साथ मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि परशुराम जयंती केवल एक धार्मिक पर्व नहीं, बल्कि सत्य, साहस और धर्म की स्थापना के संदेश को स्मरण करने का अवसर भी है। भगवान परशुराम का जन्म ऋषि जमदग्नि और माता रेणुका के घर हुआ था। ब्राह्मण कुल में जन्म लेने के बावजूद वे एक अद्भुत पराक्रमी योद्धा माने जाते हैं। शस्त्र विद्या में उनकी पकड़ इतनी मजबूत थी कि उनका प्रमुख हथियार 'फरसा' ही उनकी पहचान बन गया, जिसके कारण उन्हें परशुराम कहा गया।
जयंती समारोह के दौरान समाज के लोगों को एकता बनाए रखने और जन-जन के लिए समर्पित होकर आगे बढ़ने का संदेश दिया गया।

इस मौके पर सुरंजन सिंह, चंद्रशेखर राय, प्रवीण रॉय, सच्चिदानंद सिंह,सुनील रॉय, अशोक सिंह, संजू रॉय, पवन सिंह सोलंकी, अंकित राय, विकास राय, संतोष रॉय, अशोक सिंह, राहुल सिंह आदि दर्जनों लोग मौजूद थे।

रिपोर्टर : आशीष भदानी 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.