उपभोक्ता शिकायत निवारण शिविर को लेकर बिजली विभाग का आदेश जारी

गिरिडीह : विद्युत आपूर्ति प्रमंडल गिरिडीह(उo) द्वारा उपभोक्ताओं की समस्याओं के समाधान के लिए विशेष शिकायत निवारण शिविर आयोजित करने का निर्णय लिया गया है। यह शिविर झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड के निर्देशानुसार आयोजित किए जाएंगे।

जारी आदेश के अनुसार 14 मई 2026 को जमुआ मे खरागडीहा पावर हाउस , राजधनवार पावर होइसे और तिसरी  पॉवर हाउस मे शिविर लगाए जाएंगे। 
विभाग की ओर से बताया गया है कि शिविर में उपभोक्ताओं की बिजली बिल, कनेक्शन, खराबी एवं अन्य शिकायतों का ऑन द स्पॉट समाधान किया जाएगा। साथ ही सभी सहायक विद्युत अभियंताओं को समय पर कैंप आयोजित करने एवं व्यापक प्रचार-प्रसार करने का निर्देश दिया गया है, ताकि अधिक से अधिक उपभोक्ता लाभान्वित हो सकें।

रिपोर्टर : आशीष भदानी 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.