जमुआ के धरमपुर गांव में खतियानी जमीन पर निर्माण के दौरान हमला, महिलाओं समेत छह घायल
गिरिडीह : जमुआ थाना क्षेत्र के धर्मपुर गांव में खतियानी जमीन पर मकान निर्माण के दौरान लाठी-डंडे, लोहे की रॉड और ईंट-पत्थरों से लैस होकर आए करीब दो दर्जन लोगों ने अचानक हमला कर दिया। इस हिंसक झड़प में शिकायतकर्ता रेखा देवी, उनके पति अयोध्या वर्मा, भैसूर, जेठानी और सास समेत कुल छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। सभी घायलों का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, जमुआ में कराया गया।पीड़िता रेखा देवी द्वारा थाने में दिए गए आवेदन के अनुसार, बुधवार (27 मई 2026) की दोपहर करीब 3:30 बजे वे लोग अपने हक की जमीन पर निर्माण कार्य करा रहे थे। इसी बीच गांव के ही बुधन महतो, लखन महतो, उमेश प्रसाद वर्मा सहित 8 नामजद और 15 अज्ञात लोगों ने घातक हथियारों के साथ धावा बोल दिया। आरोप है कि हमलावरों ने महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार व मारपीट की, सोने-चांदी के आभूषण छीन लिए और जान से मारने की नियत से गला दबाया। ग्रामीणों के जुटने पर हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
रिपोर्टर : आशीष भदानी
No Previous Comments found.