खरगडीहा में 'चुप्पी तोड़ो, स्वस्थ रहो' अभियान के तहत महिलाओं और किशोरियों को किया गया जागरूक

जमुआ : जमुआ प्रखंड अंतर्गत पंचायत खरगडीहा के ग्राम खम्हारबाद अथवा खरगडीहा में  'चुप्पी तोड़ो, स्वस्थ रहो' अभियान के तहत एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं और किशोरी बालिकाओं को स्वच्छता एवं मासिक धर्म प्रबंधन (Menstrual Hygiene Management) के प्रति जागरूक करना था।खुलकर चर्चा और स्वास्थ्य संकल्प कार्यक्रम का नेतृत्व स्थानीय जलसहिया मिंकी कुमारी और जलसहिया हेमंती कुमारी ने किया। इस दौरान गांव की महिलाओं और किशोरियों के साथ मासिक धर्म से जुड़े सामाजिक संकोच को दूर करने के लिए खुलकर चर्चा की गई। जलसहियाओं ने महिलाओं को स्वच्छता के सुरक्षित तौर-तरीके अपनाने, पैड का सही उपयोग करने और समय पर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया।ग्रामीण महिलाओं की सक्रिय भागीदारीइस अभियान में गांव की महिलाओं और किशोरी बालिकाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। सामूहिक चर्चा और संवाद के माध्यम से उन्हें एक स्वस्थ जीवन शैली अपनाने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी प्रतिभागियों ने अपने स्वास्थ्य और स्वच्छता के प्रति हमेशा सजग रहने का सामूहिक संकल्प लिया। इस तरह की गतिविधियों से ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने में बड़ी मदद मिल रही है। इस दौरान 
किरण, पूजा, गीता, पूनम, मुन्नी, किरण देवी, बेबी, डोली, ललिता देवी, कलावती देवी, अनीता देवी नीलू देवी, कुंती देवी, सरिता देवी सहित दर्जनों किशोरी एवं महिलाएं शामिल रही
रिपोर्टर : आशीष भदानी 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.