जमुआ में 'चुप्पी तोड़ो, स्वच्छ रहो' अभियान: महिलाओं और किशोरियों को किया गया माहवारी स्वच्छता के प्रति जागरूक

गिरिडीह : प्रखंड की सभी 42 पंचायतों के गांवों में बुधवार (03 जून 2026) को 'चुप्पी तोड़ो, स्वच्छ रहो' अभियान के तहत विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं और किशोरियों को माहवारी (मासिक धर्म) के दौरान स्वच्छता बनाए रखने और इससे जुड़े सामाजिक मिथकों को दूर करने के प्रति जागरूक करना था।रेड डॉट चैलेंज और स्वच्छता की शपथ स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण (SBM-G) के प्रखंड स्वच्छता समन्वयक अमित प्रसाद वर्मा ने विभिन्न गांवों का दौरा कर महिलाओं और किशोरियों को मासिक धर्म प्रबंधन की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने ग्राम स्तर पर स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं के साथ मिलकर 'रेड डॉट चैलेंज' (Red Dot Challenge) का आयोजन किया। इसके साथ ही उपस्थित सभी लोगों को माहवारी स्वच्छता बनाए रखने की सामूहिक शपथ भी दिलाई गई।समन्वयक ने मुख्य रूप से निम्नलिखित बिंदुओं पर प्रकाश डाला:माहवारी के दौरान सुरक्षित और स्वच्छ प्रथाएं अपनाना।इस अवधि में अनिवार्य रूप से शौचालय का उपयोग करना।इस्तेमाल किए गए सैनिटरी पैड्स का सुरक्षित और सही तरीके से निपटान करना।बीमारियों से बचाव के लिए स्वच्छता जरूरी: जलसहिया पोबी संकुल की  जलसहिया गुड़िया देवी ने महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि मासिक धर्म एक पूरी तरह से प्राकृतिक प्रक्रिया है। इस दौरान स्वच्छता न रखने से संक्रमण (Infection), दुर्गंध और कई गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। उन्होंने महिलाओं को प्रेरित करते हुए कहा कि सही सैनिटरी उत्पादों का चयन करना, उन्हें समय पर बदलना, व्यक्तिगत साफ-सफाई रखना और इस दौरान पौष्टिक व संतुलित आहार लेना महिलाओं के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए बेहद जरूरी है। समाज में फैली भ्रांतियों को तोड़कर ही महिलाएं आत्मविश्वास के साथ जी सकती हैं।सभी पंचायतों में जलसहियाओं ने संभाली कमानइस महाअभियान को सफल बनाने में जमुआ प्रखंड की सभी जलसहियाओं ने सक्रिय भूमिका निभाई। प्रखंड की सभी जलसहियाओं ने अपने-अपने आवंटित गांवों और टोलों में चौपाल व बैठकें आयोजित कर महिलाओं को इस अभियान से जोड़ा। कार्यक्रम में भारी संख्या में स्थानीय महिलाएं, युवतियां और किशोरी बालिकाएं शामिल हुईं।


रिपोर्टर : आशीष भदानी 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.