विश्व पर्यावरण दिवस पर चपुआडीह पंचायत सचिवालय में वृक्षारोपण एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

गिरिडीह ,बेंगाबाद : विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर ग्राम चपुआडीह पंचायत सचिवालय में पंचायत के मुखिया मोहम्मद शमीम की अध्यक्षता में पर्यावरण संरक्षण एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर उपस्थित लोगों को पर्यावरण संरक्षण, जलवायु परिवर्तन, जल संरक्षण तथा अधिक से अधिक वृक्ष लगाने के लिए प्रेरित किया गया। मुखिया मोहम्मद शमीम ने कहा कि पर्यावरण को सुरक्षित रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने लोगों से अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखने तथा हर वर्ष कम से कम एक पौधा लगाने और उसकी देखभाल करने का संकल्प लेने की अपील की।
कार्यक्रम के दौरान पंचायत प्रतिनिधियों, ग्रामीणों एवं स्थानीय लोगों ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया तथा हरियाली बढ़ाने के उद्देश्य से वृक्षारोपण भी किया। वक्ताओं ने कहा कि बढ़ते प्रदूषण और घटते वन क्षेत्र को देखते हुए पर्यावरण संरक्षण की दिशा में जनभागीदारी बेहद आवश्यक है।
कार्यक्रम में पंचायत के जनप्रतिनिधि, ग्रामीण एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का एहसास कराया गया।

ब्यूरो : संजीत सिंह  

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.