बिना पट्टा के चल रहे अवैध पत्थर खदान पर प्रशासन का शिकंजा
गिरिडीह - डुमरी अनुमंडल प्रशासन एवं जिला खनन विभाग की संयुक्त छापेमारी टीम ने शनिवार को डुमरी थाना क्षेत्र के चीनो मौजा में संचालित एक अवैध पत्थर खदान पर बड़ी कार्रवाई की गईं है । छापेमारी के दौरान अवैध उत्खनन कर माल ढूलाई के लिए प्रयुक्त दो हाइवा ट्रक,एक पोकलेन मशीन तथा एक ड्रिलिंग मशीन को पुलिस के द्वारा जब्त किया गया है । सभी वाहनों एवं मशीनों को जब्त कर डुमरी थाना लाया गया।
वहीं इस मामले मे डुमरी थाना प्रभारी श्रीकांत कुमार ने बताया छापेमारी के दौरान पत्थर उत्खनन को लेकर वैध कागजात, लीज पट्टा आदि कुछ भी नहीं दिखाया गया तथा खनन क्षेत्र मे संचालक के अलावा मजदूरों को छोड़ कर कोई भी उपस्थित नहीं पाया गया और ना ही किसी ने संचालक की जानकारी छपामारी दल को दिया l इतना ही नहीं वहां पत्थर खदान मे काम कर रहे मजदूरों को भी किसी प्रकार का सुरक्षा किट या अन्य सुविधा मुहैया नहीं दिया गया था l.बताया जा रहा है की इस छपामारी अभियान का नेतृत्व प्रभारी डुमरी एसडीएम संतोष कुमार गुप्ता कर रहे थे। वहीं इस टीम में डुमरी एसडीपीओ आबिद खान,सीओ शशिभूषण वर्मा, प्रभारी जिला खनन पदाधिकारी सह खनन निरीक्षक विश्वनाथ उरांव, थाना प्रभारी श्रीकांत कुमार समेत भारी संख्या मे पुलिस बल के जवान शामिल थे। जानकारी के अनुसार अनुमंडल प्रशासन को सूचना मिली थी कि चीनो मौजा में बिना खनन पट्टा और आवश्यक अनुमति के बड़े पैमाने पर पत्थर का अवैध उत्खनन एवं परिवहन किया जा रहा है। सूचना के सत्यापन के बाद संयुक्त टीम ने मौके पर छापेमारी की, जहां खनन कार्य में लगे वाहन एवं मशीनें बरामद की गईं। कार्रवाई के दौरान मौके पर से तीन मजदूरों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया था। हालांकि प्रारंभिक पूछताछ के बाद उन्हें छोड़ दिया गया। मामले में प्रभारी डीएमओ सह खनन निरीक्षक विश्वनाथ उरांव के लिखित आवेदन पर अज्ञात संचालकों के विरुद्ध डुमरी थाना में अवैध खनन, अवैध परिवहन एवं खनिज सम्पदा चोरी की धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।
इस पुरे मामले मे प्रभारी डुमरी एसडीएम संतोष गुप्ता ने बताया कि सूचना मिली थी कि उक्त स्थान पर बिना लाइसेंस और बिना वैध पट्टा के पत्थरों का उत्खनन किया जा रहा है। सूचना के आधार पर छापेमारी की गई, जिसमें कई वाहन और मशीनें बरामद हुई हैं। मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
डुमरी थाना प्रभारी श्रीकांत कुमार ने बताया कि खनन विभाग के आवेदन के आधार पर अज्ञात संचालकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। जब्त वाहनों एवं मशीनों को थाना परिसर में सुरक्षित रखा गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है तथा अवैध खनन में संलिप्त लोगों की पहचान कर उनके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
रिपोर्टर - अमित
No Previous Comments found.