वरिष्ठ शिक्षक डॉ. श्याम कुमार सिंह ने पदाधिकारियों एवं सदस्यों को शपथ दिलाई।
डुमरी : में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर पीएनडी जैन विद्यालय परिसर में आयुष मंत्रालय योग प्रोटोकॉल का अभ्यास कराया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाध्यापक सुनील कुमार जैन ने की। इस दौरान विद्यालय में योग के प्रचार-प्रसार एवं नियमित गतिविधियों के संचालन हेतु योग क्लब का गठन किया गया। वरिष्ठ शिक्षक डॉ. श्याम कुमार सिंह ने पदाधिकारियों एवं सदस्यों को शपथ दिलाई। क्लब में प्रधानाध्यापक को अध्यक्ष और खेल शिक्षक दयानंद कुमार को सचिव बनाया गया। बाल संसद के प्रतिनिधियों सहित अन्य विद्यार्थियों को सदस्य मनोनीत किया गया। विद्यार्थियों ने अनुलोम-विलोम, कपालभाति, भस्त्रिका और ध्यान का अभ्यास किया। अष्टम वर्ग के आनंद कुमार को योग एम्बेसडर घोषित किया गया, जिन्होंने शीर्षासन का प्रदर्शन किया। 21 जून को सामूहिक योग कार्यक्रम आयोजित होगा। योग सप्ताह में पोस्टर, स्लोगन और निबंध प्रतियोगिताएं भी होंगी। कार्यक्रम में कई शिक्षक एवं छात्र उपस्थित रहे।
रिपोर्टर : ऋषभ कुमार
No Previous Comments found.