जैन मध्य विद्यालय के छात्रों ने किया योगाभ्यास
डुमरी : अंतराष्ट्रीय योग दिवस के पूर्व पारसनाथ दिगम्बर जैन मध्य विद्यालय, ईसरी बाजार (डुमरी) में शुक्रवार को छात्रों ने योगाभ्यास किया। राजेश कुमार ठाकुर एवं महेश कुमार ने योगाभ्यास करवाया।सभी छात्रों को प्रतिदिन योग करने का संकल्प दिलवाया गया।
योगाभ्यास के दौरान छात्रों को विभिन्न आसनों ओर प्राणायाम का अभ्यास करवाया गया। विद्यालय के प्रधानाध्यापक सुनील कुमार जैन ने कहा कि आज की विषम परिस्थितियों में योग ही स्वस्थ रहने का सबसे बेहतर माध्यम है।चिकित्सक भी इसकी सलाह देते है।योग के माध्यम से हम सभी स्वस्थ भारत निर्माण में अपना योगदान दे सकते है।उन्होंने छात्रों को अपने जीवन में नियमित योग अपनाने की सलाह दी।शिक्षक अंकित जैन ने 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सभी को 6:30 बजे तक विद्यालय पहुँचने का निर्देश दिया।विद्यालय परिसर में सामुहिक योगाभ्यास का कार्यक्रम होगा।
कार्यक्रम को सफल बनाने में शिक्षक अशोक कुमार सिन्हा,नेम कुमार जैन,राजेश कुमार ठाकुर,अंकित जैन,महेश साव, शक्ति प्रसाद महतो,महेश कुमार,जितेन्द्र प्रसाद शिक्षिका ममता।
रिपोर्टर : ऋषभ कुमार
No Previous Comments found.