जैन मध्य विद्यालय के पूर्ववर्ती छात्रों का आकांक्षा परीक्षाओं में चयन

 डुमरी : झारखंड सरकार द्वारा मेघावी छात्रों के लिये संचालित निःशुल्क आवासीय शैक्षणिक संस्थान आकांक्षा परीक्षा 2026 में पारसनाथ दिगम्बर जैन मध्य विद्यालय,ईसरी बाजार के 3 पूर्ववर्ती छात्रों का चयन हुआ है। पूरे राज्य से 75 विद्यार्थियों का चयन हुआ है।

विद्यालय के प्रधानाध्यापक सुनील कुमार जैन ने जानकारी देते हुये बताया कि शिवम कुमार ने राज्य में इंजीनियरिंग स्ट्रीम में चयनित छात्रों में पूरे राज्य में 4था स्थान प्राप्त कर विद्यालय परिवार को गौरवान्वित किया है।सत्यम कुमार वर्णवाल 17वें स्थान पर नवीन कुमार स्वर्णकार 29वें स्थान पर रहा।
ये तीनों छात्र पूर्व में भी ओलम्पियाड परीक्षा में अपना स्थान बना चुके है।शिवम कुमार में विलक्षण प्रतिभा है।चयनित छात्रों को मेडिकल,इंजीनियरिंग, वकालत की परीक्षा की निःशुल्क तैयारी कराई जाती है।इसमें रहने से लेकर सारी सुविधायें निःशुल्क प्रदान की जाती है।विद्यालय के शिक्षक अशोक कुमार सिन्हा,नेम कुमार जैन,राजेश कुमार ठाकुर,अंकित जैन,महेश साव,शक्ति प्रसाद महतो,महेश कुमार,जितेंद्र प्रसाद शिक्षिका ममता कुमारी एवं मनोरमा कुमारी ने सफल विद्यार्थियों को बधाई दी है और उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

रिपोर्टर : ऋषभ कुमार

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.