डोंबी पहाड़ी के समीप बासुदेव मंडल की हत्या, क्षेत्र में दहशत
डुमरी : डुमरी प्रखंड क्षेत्र के बड़की बेरगी पंचायत अंतर्गत बासोकांडो टोला जमुनाबेड़ा स्थित डोंबी पहाड़ी के समीप सोमवार की अहले सुबह बासुदेव मंडल (निवासी ग्राम बसगोहरा) की निर्मम हत्या कर दी गई। घटना की जानकारी मिलते ही पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई और बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर जुट गए।
सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी। पुलिस विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की छानबीन कर रही है। हत्या के पीछे के कारणों का अभी तक खुलासा नहीं हो सका है।
घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं ग्रामीणों में भय और आक्रोश का माहौल है। स्थानीय लोगों ने दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी तथा कड़ी कार्रवाई की मांग की है। साथ ही क्षेत्र में पुलिस गश्ती बढ़ाने की भी मांग उठाई है।
पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द ही घटना का खुलासा कर दोषियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
स्थान: डोंबी पहाड़ी के समीप, बड़की बेरगी पंचायत, बासोकांडो टोला जमुनाबेड़ा, डुमरी
मृतक: बासुदेव मंडल, ग्राम बसगोहरा
रिपोर्टर : ऋषभ कुमार
No Previous Comments found.