डुमरी में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाई डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती, राष्ट्र निर्माण का लिया संकल्प
डुमरी : भाजपा डुमरी मंडल अंतर्गत बूथ संख्या 93 मेंसोमवार को भाजपा के कार्यकर्ताओं द्वारा राष्ट्रवाद के प्रखर पुरोधा,महान शिक्षाविद् एवं भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती मनाई गई।इस अवसर पर वरीय भाजपा नेता प्रशांत जायसवाल मंडल अध्यक्ष केदार महतो,दीपक ठाकुर, दुलारचंद महतो,आशीष अग्रवाल,अविनाश कुमार सहित उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा उनके राष्ट्र समर्पित जीवन,विचारों एवं आदर्शों का स्मरण किया।साथ ही सभी ने डाक्टर मुखर्जी के बताए मार्ग पर चलकर राष्ट्र निर्माण एवं संगठन सशक्तिकरण के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया।
रिपोर्टर - ऋषभ कुमार
No Previous Comments found.