मुखिया सुनील साव ने मतदाताओं से की अपील, SIR-2026 में कोई भी पात्र मतदाता छूटे नहीं,प्रक्रिया पूरी तरह निःशुल्क
गिरिडीह : जमुआ प्रखंड अंतर्गत पंचायत खरगडीहा में SIR-2026 के तहत खरगडीहा मुखिया सुनील कुमार साव ने मतदाता सत्यापन प्रपत्र के बारे में मतदाताओं से अपील की कि किसी भी परिस्थिति में एक भी पात्र मतदाता का नाम मतदाता सूची से छूटने न पाए।
उन्होंने मतदाताओं से कहा कि सभी अपना फॉर्म सही एवं पूर्ण जानकारी के साथ भरें। आवश्यक होने पर संबंधित BLO से ही फॉर्म भरवाएं। जिन मतदाताओं को अभी तक फॉर्म प्राप्त नहीं हुआ है, वे अपने क्षेत्र के BLO एवं मतदाता एक दूसरे से संपर्क स्थापित करते हुए फॉर्म देने का कार्य करें।
मुखिया ने स्पष्ट किया कि SIR-2026 की पूरी प्रक्रिया पूरी तरह निःशुल्क है। किसी भी व्यक्ति के बहकावे में न आएं और न ही इस कार्य के लिए किसी को कोई शुल्क दें।
उन्होंने कहा कि सभी मतदाता इस प्रक्रिया को गंभीरता से लें और समय पर अपना सत्यापन कार्य पूरा कराएं, ताकि मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाया जा सके।
रिपोर्टर : आशीष भदानी
No Previous Comments found.