थाना मोड़ चौक पर खराब हाई मास्ट लाइट से छाया अंधेरा, जनप्रतिनिधि मौन

गिरिडीह : देवरी प्रखंड अंतर्गत थाना मोड़ चौक के पास पिछले कई दिनों से हाई मास्ट लाइट खराब पड़ी है। इस व्यस्त चौराहे पर रोजाना शाम को स्थानीय लोगों और राहगीरों का भारी आना-जाना लगा रहता है। अंधेरा होने के कारण राहगीरों को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, वहीं सुरक्षा पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। हैरानी की बात यह है कि इस समस्या पर शायद अब तक किसी स्थानीय नेता या जनप्रतिनिधि की नजर नहीं पड़ी है।

इस गंभीर मामले में कांग्रेस नेता अनिल चौधरी ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि नए विकास कार्यों के साथ-साथ पुरानी व्यवस्थाओं का रखरखाव भी बेहद जरूरी है। खराब पड़ी लाइटों को तुरंत रिपेयर किया जाना चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि यदि प्रशासन द्वारा नई लाइटों की व्यवस्था की जाती है, तो वह अति सुंदर और स्वागत योग्य कदम है, लेकिन इसके साथ ही पुरानी लाइटों की भी समय-समय पर रिपेयरिंग होते रहनी चाहिए ताकि सरकारी धन का दुरुपयोग न हो और जनता को परेशानी न झेलनी पड़े। स्थानीय ग्रामीणों ने प्रशासन से इस दिशा में जल्द से जल्द ठोस कदम उठाने की मांग की है।


रिपोर्टर : आशीष भदानी

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.