जिला परिषद सदस्या सुनीता कुमारी ने एसडीओ को आवेदन सौंपा

गिरिडीह :  डुमरी प्रखंड के वनांचल चौक रोड पर आधुनिक मार्केट कॉम्प्लेक्स निर्माण की मांग को लेकर जिला परिषद सदस्या सुनीता कुमारी ने एसडीओ को आवेदन सौंपा। उन्होंने कहा कि सड़क किनारे वर्षों से अस्थायी दुकानों में कारोबार कर रहे छोटे दुकानदारों को स्थायी व्यवसायिक स्थल उपलब्ध कराया जाए। उनका कहना है कि मार्केट कॉम्प्लेक्स बनने से अतिक्रमण कम होगा, यातायात व्यवस्था सुधरेगी, स्थानीय व्यापार को बढ़ावा मिलेगा और सरकार को भी राजस्व प्राप्त होगा। उन्होंने प्रशासन से भूमि का निरीक्षण कर प्रस्ताव को सकारात्मक अनुशंसा के साथ जिला प्रशासन को भेजने की मांग की।

रिपोर्टर : ऋषभ कुमार 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.