आसिंका वर्मा ने NEET परीक्षा में सफलता हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया

डुमरी : इसरी उत्तरी पंचायत के प्रोफेसर कॉलोनी निवासी राजेश कुमार की पुत्री आसिंका वर्मा ने NEET परीक्षा में सफलता हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। अपनी सफलता के उपरांत आसिंका ने लक्ष्मणटुंडा स्थित नव मां दुर्गा मंदिर पहुंचकर माता रानी का आशीर्वाद प्राप्त किया।
इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य सुनीता कुमारी ने आसिंका वर्मा को NEET परीक्षा में सफलता पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने माता रानी से प्रार्थना की कि आसिंका की सभी मनोकामनाएं पूर्ण हों तथा वह भविष्य में भी शिक्षा के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को प्राप्त करें।
सुनीता कुमारी ने कहा कि आसिंका की यह उपलब्धि क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। उनकी सफलता से अन्य छात्र-छात्राओं को भी कठिन परिश्रम और लगन के साथ अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी। वहीं, आसिंका की इस सफलता से परिवार और क्षेत्र में खुशी का माहौल है।

रिपोर्टर : ऋषभ कुमार 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.