सूचना का अधिकार (RTI) के तहत जमुआ थाना भवन की स्थिति पर भाजपा नेता ने मांगी जानकारी
गिरिडीह : गिरिडीह जिले के जमुआ प्रखंड के अंतर्गत ग्राम भाटडीह निवासी, भाजपा नेता परमेश्वर यादव ने जमुआ थाना भवन के निर्माण और उसकी वर्तमान स्थिति को लेकर जन सूचना अधिकारी सह पुलिस अधीक्षक कार्यालय, गिरिडीह को सूचना का अधिकार अधिनियम (RTI), 2005 के तहत आवेदन दिया है। परमेश्वर यादव कहा कि लोकहित और पारदर्शिता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विभाग से दो मुख्य बिंदुओं पर प्रमाणित जानकारी और दस्तावेज मांगे हैं। पहले बिंदु में उन्होंने पूछा है कि क्या जमुआ थाना का नया भवन बनकर तैयार हो गया है? यदि हाँ, तो भवन निर्माण विभाग द्वारा इसे पुलिस विभाग को कब हस्तांतरित (Handover) किया गया और किस अधिकारी ने इसे प्राप्त किया? उन्होंने इससे संबंधित प्रमाणित प्रति की भी मांग की है।दूसरे बिंदु में आवेदक ने वर्तमान जमुआ थाना कार्यालय के जर्जर भवन पर चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि पुराना खपरैल भवन पूरी तरह जर्जर हो चुका है और कभी भी बड़ी दुर्घटना हो सकती है। इस संबंध में परमेश्वर यादव ने पूछा है कि इस भवन की मरम्मत अंतिम बार कब कराई गई थी और भविष्य में मरम्मत कार्य के लिए जारी वर्क ऑर्डर (Work Order) की सत्यापित प्रति क्या है? आवेदक ने ₹10 का पोस्टल ऑर्डर संलग्न कर जल्द से जल्द जानकारी उपलब्ध कराने का अनुरोध किया है।
रिपोर्टर : आशीष भदानी
No Previous Comments found.