यमुनिया नदी में मगरमच्छ दिखने की सूचना से ग्रामीणों में सतर्कता,

डुमरी : डुमरी प्रखंड के मधगोपाली पंचायत अंतर्गत नावाटांड़ गांव के समीप यमुनिया नदी में मगरमच्छ देखे जाने की सूचना सामने आने के बाद क्षेत्र के लोगों से सतर्क रहने की अपील की गई है। जिला परिषद सदस्य सुनीता कुमारी ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से ग्रामीणों को सावधानी बरतने की सलाह दी है।

अपने पोस्ट में उन्होंने कहा है कि ग्रामीण अनावश्यक रूप से नदी के किनारे जाने से बचें, नदी में स्नान न करें तथा बच्चों को अकेले नदी के पास न जाने दें। इसके अलावा पशुओं को नदी किनारे ले जाते समय भी विशेष सावधानी बरतने की अपील की गई है।

सुनीता कुमारी ने लोगों से इस सूचना को अधिक से अधिक लोगों तक साझा करने का भी आग्रह किया है, ताकि सभी समय रहते सतर्क रह सकें और किसी भी संभावित अप्रिय घटना से बचा जा सके।

हालांकि, यमुनिया नदी में मगरमच्छ देखे जाने की इस सूचना की अब तक प्रशासन या वन विभाग की ओर से आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। ऐसे में लोगों से अपील है कि अफवाहों पर ध्यान न दें, लेकिन एहतियात के तौर पर नदी के आसपास विशेष सावधानी अवश्य बरतें।

रिपोर्टर : ऋषभ कुमार 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.