ईसरी बाजार में अष्टान्हिका पर्व की धूम
डुमरी : ईसरी बाजार स्थित दिगंबर जैन बीसपंथी कोठी में चल रहे 9 दिवसीय श्री सिद्धचक्र महामंडल विधान के तीसरे दिन धार्मिक अनुष्ठानों और मंत्रोच्चार से मंदिर परिसर में भक्ति,श्रद्धा और आध्यात्मिक ऊर्जा का अद्भुत वातावरण प्रवाहित हुआ। पारसनाथ दिगंबर जैन मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक सुनील कुमार जैन एवं उनकी धर्मपत्नी मीना जैन को प्रथम इंद्र-इंद्राणी बनने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।वहीं प्रिय जिनेश जैन और कल्पना जैन ने द्वितीय इंद्र-इंद्राणी के रूप में विधान की धार्मिक क्रियाओं का निर्वाहन किया।
श्री वीरेंद्र जी जैन शास्त्री एवं मंजू दीदी के सानिध्य में यह विधान संपन्न हो रहा है। इसमें ईसरी समाज की महिलाएं बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रही हैं। प्रतिदिन श्री जी का अभिषेक,शांतिधारा एवं अर्घ्य समर्पित किये जा रहे हैं।संध्या में आरती एवं प्रवचन का कार्यक्रम हो रहा है। विधान के अंतिम दिन विश्व शांति महायज्ञ,हवन के साथ इस धार्मिक आयोजन का समापन होगा।
सुनील जैन ने बताया कि इस विधान का वास्तविक उद्देश्य केवल धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराना नहीं,बल्कि जीवन में परिवर्तन लाना है।यह पर्व वर्ष में तीन बार मनाया जाता है।इन दिनों स्वर्ग के देवगण नंदीश्वर दीप में जाकर प्राकृतिक जिनालयों में विशेष पूजा अर्चना करते हैं,ऐसी मान्यता है।
विधान कार्यक्रम में ईसरी बाजार की मीना जैन,अनिता जैन,कल्पना जैन,रश्मि जैन,सीमा जैन, सरिता जैन,गुंजा जैन,बबिता जैन,रंजना जैन,दीपा जैन,अंजु दीदी,नेहा जैन सक्रिय भूमिका निभा रही हैं।
रिपोर्टर : ऋषभ कुमार
No Previous Comments found.