जमुआ में 29 जुलाई से अनिश्चितकालीन धरना, प्रशासन को सौंपा मांग पत्र

गिरिडीह :  जमुआ में 29 जुलाई से अनिश्चितकालीन धरना, प्रशासन को सौंपा मांग पत्र जमुआ (गिरिडीह): जमुआ प्रखंड में व्याप्त कथित भ्रष्टाचार और स्थानीय जनसमस्याओं के खिलाफ आगामी 29 जुलाई 2026 से अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन शुरू किया जाएगा।  इस संबंध में स्थानीय निवासी गौतम सागर राणा ने अनुमंडल पदाधिकारी (खोरीमहुआ) को मांग पत्र सौंपकर आंदोलन की लिखित सूचना दी है।प्रशासन को सौंपे गए पत्र में कुल 17 सूत्री मांगें रखी गई हैं। इसमें मुख्य रूप से मनरेगा सामग्री की बकाया राशि का भुगतान करने, सभी गांवों में जल-नल योजना के तहत पेयजल की व्यवस्था करने, और खाद्यान्न की कालाबाजारी रोकने की मांग शामिल है। इसके अलावा जमुआ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में महिला चिकित्सक की नियुक्ति, सड़कों की मरम्मत तथा जल निकासी के लिए बड़े नाले के निर्माण की मांग भी प्रमुखता से उठाई गई है।गौतम सागर राणा ने कहा कि प्रखंड मुख्यालय के मुख्य द्वार पर शांतिपूर्ण तरीके से अनिश्चितकालीन धरना दिया जाएगा। इसकी प्रतिलिपि अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी और थाना प्रभारी को भी सुरक्षा एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु भेजी गई है।

रिपोर्टर : आशीष भदानी

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.