ईसरी बाजार में आयोजित अष्टान्हिका महापर्व का समापन
डुमरी : इसरी बाजार स्टेशन रोड स्थित दिगम्बर जैन बीसपंथी कोठी जिनालय में आयोजित 1008 श्री सिद्ध चक्र महामंडल विधान एवं अष्टान्हिका महापर्व का समापन आज हवन पूजन और पूर्णाहुति के साथ उल्लास पूर्ण वातावरण में हुआ।
9 दिनों तक मनाया जाने वाला यह पर्व पर्यूषण के बाद जैन समुदाय का दूसरा महत्वपूर्ण पर्व माना जाता है।
पर्व के आठ दिनों में श्रद्धालुओं ने प्रतिदिन अभिषेक पूजन की।अर्ध चढ़ाकर सिद्धों की अराधना की।समापन पर भक्तों ने हवन में आहूति देकर विश्व शांति एवं सुख समृद्धि की कामना की।
सुनील मीना जैन,अशोक अनिता जैन,सोम सुमन जैन,दीपक दीपा जैन,प्रिंस शोभना जैन ने जोड़े से हवन किया।
ईसरी जैन समाज द्वारा आयोजित इस विधान को पं. वीरेन्द्र जैन शास्त्री, मंजु दीदी एवं अंजु दीदी ने संगीत की धुनों के साथ पूरे विधि विधान पूर्वक सम्पन्न कराया।ईसरी जैन समाज के अध्यक्ष सोम कुमार जैन,सचिव अशोक कुमार जैन(अधिवक्ता),सुनील कुमार जैन प्रधानाध्यापक पारसनाथ दिगम्बर जैन मध्य विद्यालय, सुबोध कुमार जैन,प्रिय जिनेश जैन,उच्च विद्यालय के प्रधानाध्यापक सुनील जैन,विवेक जैन,आर्जव जैन,सीमा जैन,मीना जैन,रंजना जैन,सरिता जैन,रश्मि जैन,निशा जैन,सलोनी जैन ने महत्ती भूमिका निभाई।
जैन समाज द्वारा वीरेन्द्र कुमार जी शास्त्री,मंजु दीदी,अंजु दीदी,बीसपंथी कोठी के प्रबंधक दीपक जैन सहित उनके सभी सहयोगियों का माला पहनाकर, श्रीफल भेंट कर,शॉल ओढ़ाकर सम्मान किया गया।
आठ दिनों तक पूरा वातावरण भक्तिमय रहा।ईसरी जैसी छोटी जैन समाज मे यह विधान सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।विधान के दरम्यान बाहर से पधारे जैन धर्माम्बलम्बियों का भी आगमन होता रहा।
रिपोर्टर : ऋषभ कुमार
No Previous Comments found.