व्यवहार न्यायालय परिसर में किया गया प्रदर्शनी का आयोजन

गिरिडीह - माननीय झालसा रांची के निर्देशानुसार चलाए जा रहे हैं 90 दिवसीय विधिक जागरूकता कार्यक्रम के तहत प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्रीमान मार्तंड प्रताप मिश्रा के आदेशानुसार माननीय व्यवहार न्यायालय गिरिडीह परिसर में प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस प्रदर्शनी में माननीय राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार एवं झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार के द्वारा चलाए जा रहे विधिक सहायता (लीगल एड) कार्यक्रमों के बारे में आम जनों को अवगत कराया गया । प्राधिकार के सचिव मो. सफदर अली नैयर ने राष्ट्रीय, राज्य एवं जिला स्तर के विधिक सेवा संस्थाओं द्वारा मुहैया कराई जा रहे विधिक सेवाओं जैसे की लोक अदालत,मध्यस्थता,स्थाई लोक अदालत, फ्री लीगल एडवाइज आदि के बारे में बताया। प्रदर्शनी में जिला विधिक सेवा प्राधिकार गिरिडीह की उपलब्धियां भी दर्शायी गईं। प्रदर्शनी को सफल बनाने में कार्यालय के कर्मचारी एवं पारा लीगल वॉलिंटियर्स की भूमिका काफी सराहनीय रही ।

रिपोर्टर  :- अमित कुमार 
 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.