झामुमो ने पूर्व शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो की 60वीं जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई

डुमरी : झामुमो प्रधान कार्यालय करिहारी में शुक्रवार को पूर्व शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो की 60 वां जयंती मनायी गयी।इस दौरान पार्टी के दर्जनों कार्यकर्त्ता उपस्थित हुए।सभी ने दिवंगत के चित्र पर माल्यार्पण कर एवं पुष्प अर्पित किया।इस दौरान कार्यकर्त्ताओ ने उनके विचारों को आत्मसात करने का संकल्प लिया।कार्यकर्ताओं ने उनके पुत्र अखिलेश महतो उर्फ राजू को विधायक बनाने का संकल्प लिया।कार्यक्रम के समापन के बाद सभी कार्यकर्ता नावाडीह सियारी मोड में आयोजित जयंती कार्यक्रम में शामिल होने के लिए रवाना हुए।इस दौरान झामुमो प्रखंड अध्यक्ष राजकुमार महतो राजकुमार पांडेय,कारी बरकत अली डेगनारायण महतो टहल साव पंकज महतो मिथलेश महतो रितलाल मंडल उमाशंकर महतो भोली महतो डेगलाल महतो उपप्रमुख उपेंद्र महतो,मुमताज अंसारी सरफुद्दीन अंसारी,रविंद्र कुमार,सुभाष महतो,जितेन्द्र दास सोनाराम मांझी खुर्शीद आलम छोटी अंसारी मौलाना उसमान युवा कांग्रेस के जिला महासचिव गुड्डु मलिक आदि उपस्थित थे।वहीं नावाडीह में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में डुमरी एसडीपीओ आबिद खान डुमरी थाना प्रभारी श्रीकान्त कुमार निमियघाट थाना प्रभारी सुमन कुमार भी शामिल हुए और अपनी श्रद्धा सुमन अर्पित किये। 

रिपोर्टर : ऋषभ कुमार

 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.