किसानों की समस्याओं को लेकर वन विभाग पहुंचीं जिला परिषद सदस्या सुनीता कुमारी

डुमरी (गिरिडीह) : मधगोपाली पंचायत के किसानों की समस्याओं को लेकर जिला परिषद भाग संख्या-32 की सदस्या सुनीता कुमारी ने वन विभाग के अधिकारियों से मुलाकात कर ट्रेंच हटाने और लंबित सड़क निर्माण के लिए जल्द एनओसी जारी करने की मांग की। उन्होंने बताया कि खैरागढ़ गांव के किसानों के खेतों तक जाने वाले मुख्य मार्ग पर वन विभाग द्वारा ट्रेंच काटे जाने की सूचना मिली थी। इससे किसानों को खेतों तक पहुंचने के लिए करीब चार किलोमीटर अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ती, जिससे खेती-किसानी प्रभावित होती। ग्रामीणों की शिकायत पर उन्होंने जिला वन क्षेत्र पदाधिकारी से मिलकर तत्काल समाधान का आग्रह किया। साथ ही घुटबाली से मुंगीटांड़ एवं खैरागढ़ तक प्रस्तावित सड़क निर्माण के लिए लंबित एनओसी शीघ्र जारी करने की मांग रखी। वन विभाग ने दोनों मामलों में सकारात्मक पहल और किसानों के हित में समाधान का भरोसा दिया। सुनीता कुमारी ने कहा कि क्षेत्र के किसानों और ग्रामीणों के हितों की रक्षा उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है।

रिपोर्टर : ऋषभ कुमार 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.