बिजली व्यवस्था पर सरकार के जवाब से विधायक मंजू कुमारी असंतुष्ट, विधानसभा में उठाए तीखे सवाल

गिरिडीह - झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र में जमुआ विधानसभा की विधायक श्रीमती मंजू कुमारी ने बिजली व्यवस्था को लेकर सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि जमुआ विधानसभा क्षेत्र के कई गांवों में ट्रांसफार्मर महीनों से खराब पड़े रहते हैं, जिससे ग्रामीणों को लंबे समय तक बिजली संकट का सामना करना पड़ता है। विधायक ने सरकार के उस दावे पर सवाल उठाई जिसमें शहरी क्षेत्रों में 24 घंटे तथा ग्रामीण क्षेत्रों में 48 घंटे के भीतर ट्रांसफार्मर बदलने की बात कही गई है। उन्होंने कहा कि जमीनी हकीकत इससे बिल्कुल अलग है और कई गांवों में खराब ट्रांसफार्मर समय पर नहीं बदले जाते। 

ऊर्जा विभाग की ओर से उत्तर में कहा गया कि निर्धारित प्रावधान के अनुसार शहरी क्षेत्रों में 24 घंटे तथा ग्रामीण क्षेत्रों में 48 घंटे के भीतर ट्रांसफार्मर बदलने का प्रयास किया जाता है। हालांकि,विभागीय उत्तर से असंतुष्ट विधायक मंजू कुमारी ने सरकार से जमीनी स्तर पर व्यवस्था में सुधार सुनिश्चित करने और खराब ट्रांसफार्मरों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर बदलने की मांग की।

रिपोर्टर - आशीष भदानी

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.