के. एन. बक्शी कॉलेज ऑफ एजुकेशन में प्रश्नोत्तरी एवं वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन
गिरिडीह : 11 अगस्त 2026 के. एन. बक्शी कॉलेज ऑफ एजुकेशन में मंगलवार को आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ (IQAC) के तत्वावधान में प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता एवं वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में महाविद्यालय के प्रशिक्षणार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में ग्रुप ए ने 12 अंक हासिल कर प्रथम स्थान, जबकि ग्रुप बी ने 11 अंकों के साथ द्वितीय स्थान प्राप्त किया। वहीं 4 अंकों के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया गया।
इसके बाद वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का विषय "शिक्षक टेक्नोलॉजी से ज्यादा जरूरी है" रखा गया। विषय के पक्ष में बोलने वाले प्रतिभागियों ने बेहतर तर्क और प्रभावी अभिव्यक्ति के साथ प्रतियोगिता में जीत हासिल की।
मौके पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अजीत कुमार सिंह ने कहा कि प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों के ज्ञान की परख करना, सीखने की प्रक्रिया को रोचक बनाना तथा उनके बौद्धिक विकास को गति देना है। इससे सामान्य ज्ञान, स्मरण शक्ति और त्वरित निर्णय लेने की क्षमता का विकास होता है। उन्होंने कहा कि वाद-विवाद प्रतियोगिता विद्यार्थियों में तार्किक सोच, स्पष्ट अभिव्यक्ति और सार्वजनिक रूप से अपनी बात रखने का कौशल विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।
उन्होंने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताओं के माध्यम से विद्यार्थियों को किसी भी विषय के सकारात्मक और नकारात्मक दोनों पहलुओं का गहराई से विश्लेषण करने का अवसर मिलता है।
कार्यक्रम में उपप्राचार्य बिनोद कुमार सुमन, डॉ. रंजीत कुमार, प्रो. निलेश लकड़ा, प्रो. रेणुका टुडू सहित प्रशिक्षणार्थी आरती कुमारी, पवन पांडेय, अदिति टुडू, शर्मिला मुर्मू, विक्की कुमार, पिंकू यादव, दीपा कुमारी, सत्येंद्र मंडल, आदित्य रमन कुशवाहा, सुरुजमुनि सोरेन, राजेंद्र हांसदा, डॉली किरण बेसरा, प्रीतम कुमार, पूरण यादव सहित अन्य उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ किया गया।
रिपोर्टर : अमित कुमार
No Previous Comments found.