पारिवारिक विवाद में पत्नी की बेरहमी से पिटाई, पैर तोड़ा
जमुआ (गिरिडीह) : जमुआ थाना क्षेत्र के नारोबाद गांव में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां आपसी विवाद में एक पति ने अपनी ही पत्नी को बेरहमी से पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। पीड़िता पूजा देवी (36 वर्ष) ने अपने पति बबलू दास के खिलाफ जमुआ थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है।
शिकायत के अनुसार, घटना 9 अगस्त की रात करीब 9 बजे की है। पीड़िता जब अपने कमरे में सोने गई, तभी उसका पति गाली-गलौज करते हुए कमरे में घुस आया। विरोध करने पर आरोपी ने पत्नी के बाल पकड़कर उसे जमीन पर पटक दिया और लाठी-डंडों से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। इस हमले में पीड़िता का सिर फट गया और उसका दाहिना पैर भी टूट गया। आरोपी ने उसे घसीटकर घर से बाहर निकाल दिया और जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने बताया कि उसका पति पहले भी उसके साथ गंभीर मारपीट कर चुका है। वही जमुआ थाना प्रभारी विभूति देव ने 238/26 केस दर्ज कर मामले की जांच करते हुए आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया गया है!
रिपोर्टर : आशीष भदानी
No Previous Comments found.