निमियाघाट थाना क्षेत्र के एन एच-2 के अरगाघाट रोड के समीप बुधवार की रात्रि सड़क हादसे में बगोदर थाना क्षेत्र के बेको अखरा टोला निवासी 27 वर्षीय तुलेश्वर महतो की मौत

गिरिडीह : घटना स्थल पर ही हो गई।मृतक स्वर्गीय भुनेश्वर महतो का पुत्र था।बताया जाता है कि मृतक पारसनाथ रेलवे स्टेशन में बतौर इलेक्ट्रेशियन पदस्थापित था जो बीती रात्रि करीब 11 बजे ड्यूटी पर जाने के लिए बाइक से अपने घर से स्टेशन आ रहा था कि इसी दौरान उक्त स्थान पर स्थित ब्रिज के पास किसी वाहन के चकमा दे दिए जाने से उसकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे डिवाईडर से जा टकराई।टक्कर के बाद वे सड़क पर गिर पड़ा और मौके पर ही मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही
पुलिस मौके पर पहुंची और शव एवं बाइक को अपने कब्जे में लेकर थाना ले गयी वहीं आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए गुरूवार को गिरिडीह भेज दिया। 
घटना के बाद परिजनों में शोक की लहर है।परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

रिपोर्टर : ऋषभ कुमार 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.