केंद्र के प्रस्तावित खान विधेयक के खिलाफ उग्र आंदोलन करेगा झामुमो नेता प्रणव वर्मा और केदार हाजरा ने भरी हुंकार

गिरिडीह : झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की जमुआ और देवरी प्रखंड कमेटी की एक संयुक्त बैठक सोमवार को मिर्जागंज स्थित शांति मैरिज हॉल में आयोजित की गई। बैठक में केंद्र सरकार द्वारा प्रस्तावित खान अधिनियम 2026 विधेयक के विरोध में जोरदार रणनीति बनाई गई। झामुमो ने इस जनविरोधी विधेयक का पुरजोर विरोध करने और इसके खिलाफ चरणबद्ध आंदोलन शुरू करने का बड़ा निर्णय लिया है।बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में झामुमो केंद्रीय कमेटी के सदस्य सह कोडरमा लोकसभा क्षेत्र के वरिष्ठ नेता प्रणव वर्मा और जमुआ विधानसभा के पूर्व विधायक सह केंद्रीय सदस्य केदार हाजरा विशेष रूप से उपस्थित हुए। नेताओं ने कहा कि केंद्र का यह नया विधेयक स्थानीय लोगों और जल-जंगल-जमीन के अधिकारों पर कुठाराघात है, जिसे झामुमो किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगा।इस महत्वपूर्ण बैठक की अध्यक्षता जमुआ प्रखंड अध्यक्ष रंजीत राम ने की, जबकि मंच संचालन देवरी प्रखंड अध्यक्ष मुजाहिद अंसारी ने किया। बैठक को सफल बनाने में जमुआ प्रखंड सचिव रोजन अंसारी, जिला नेता मंजुर अंसारी, मंजुर आलम, चीना खान खान, ओमप्रकाश वर्मा, अनिल चौधरी, आरिफ रजा, कैलाश यादव, अशोक वर्मा, ताहिर हुसैन, भोला पासवान, कलाम अंसारी, राजू यादव और मनोज पांडेय ने मुख्य भूमिका निभाई। महिला सशक्तिकरण और आंदोलन में महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए जमुआ महिला मोर्चा की प्रखंड सचिव देवंती भारती और देवरी प्रखंड महिला मोर्चा की अध्यक्ष रीना भास्कर भी सक्रिय रूप से शामिल हुईं। वही सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर आंदोलन को सफल बनाने का संकल्प लिया।

रिपोर्टर : आशीष भदानी 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.