इसरी बाजार–पारसनाथ स्टेशन रोड के स्थायी जीर्णोद्धार की पहल तेज
डुमरी, गिरिडीह : इसरी बाजार से पारसनाथ रेलवे स्टेशन तक जर्जर सड़क के स्थायी जीर्णोद्धार की दिशा में महत्वपूर्ण पहल हुई है। जिला परिषद सदस्य सुनीता कुमारी की मांग के बाद डुमरी अनुमंडल पदाधिकारी ने सड़क को पथ निर्माण विभाग (PWD) के अधीन शामिल/हस्तांतरित करने का प्रस्ताव उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी, गिरिडीह को भेजा है।
यह सड़क इसरी बाजार, पारसनाथ रेलवे स्टेशन और आसपास के क्षेत्रों को जोड़ने वाला महत्वपूर्ण मार्ग है, जिसका प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग उपयोग करते हैं। सड़क के PWD के अधीन आने से स्थायी जीर्णोद्धार और बेहतर रखरखाव का रास्ता साफ होगा।
जिला परिषद सदस्य सुनीता कुमारी ने पहल के लिए डुमरी SDM के प्रति आभार जताते हुए जिला प्रशासन से शीघ्र सकारात्मक कार्रवाई की उम्मीद जताई। उन्होंने कहा कि सड़क का स्थायी समाधान होने से क्षेत्रवासियों, व्यवसायियों, विद्यार्थियों और यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी।
रिपोर्टर : ऋषभ
No Previous Comments found.