गांवॉ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लगा 50 kv सोलर

गांवॉ ,गिरिडीह : गांवॉ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 50 kv सोलर प्लांट लगाया गया।  चिकित्सा प्रभारी नवीन कुमार ने बताया कि अस्पताल में बिजली बाधित रहने के कारण कई महत्वपूर्ण कार्य को पूरा करने में समस्या होती थी जिससे मरीजों को सही उपचार करने कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था इसलिए इस  50 kv सोलर को लगाया गया अब अस्पताल के किसी भी कार्य में अब दिक्कत नहीं होती है।  इस प्लांट में 90 सोलर  और 120 लिथियम बैट्री लगाया गया है जिससे अस्पताल में 24 घंटे बिजली उपलब्ध रहती है।  आपको बता दें कि गांवॉ प्रखंड क्षेत्र में बिजली की समस्या हमेशा रहती है  कभी बिजली नहीं आती तो कभी लो वोल्टेज रहता है जिससे उपभोक्ताओं को काफी परेशानी होती है।  गांवॉ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में किए गए इस कार्य की सराहना काफी लोग कर रहे हैं। मौके पर चिकित्सा प्रभारी नवीन कुमार, बीपीएम प्रमोद बरनवाल रोहित कुमार, पंकज कुमार मौजूद थे।

रिपोर्टर : सचिन सिंह

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.