दुम्मा बरोटांड़ में धूमधाम से हुई गणेश पूजा

गिरिडीह : जमुआ प्रखंड के नावाडीह पंचायत अंतर्गत दुम्मा बरोटांड़ गांव में सोमवार को सिद्धिविनायक पूजा समिति, दुम्मा जमुआ की ओर से भगवान गणेश की पूजा-अर्चना धूमधाम से की गई पूजा को लेकर गांव में श्रद्धा और उत्साह का माहौल रहा समिति के सदस्यों एवं ग्रामीणों ने विधि-विधान के साथ भगवान गणेश की पूजा कर सुख-समृद्धि और क्षेत्र की खुशहाली की कामना की

पूजा के दौरान श्रद्धालुओं ने भगवान गणेश के जयकारे लगाए धार्मिक आयोजन को लेकर ग्रामीणों में खासा उत्साह देखने को मिला समिति के सदस्यों ने बताया कि गणेश पूजा आपसी भाईचारे, श्रद्धा और सामाजिक एकजुटता का प्रतीक है आयोजन को सफल बनाने में समिति के सदस्यों और ग्रामीणों की महत्वपूर्ण भूमिका रही
पूजा कार्यक्रम में निगम कुमार, शुभम कुमार, प्रमोद शर्मा, रितेश कुमार, अमेश भारती, चंदन कुमार वर्मा, अंकित कुमार सहित कई लोग मौजूद थे

रिपोर्टर : आशीष भदानी

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.