श्री रामकृष्ण महिला महाविद्यालय में हिंदी पखवाड़ा समारोह का आयोजन किया गया
गिरिडीह (झारखण्ड) : श्री रामकृष्ण महिला महाविद्यालय में हिंदी पखवाड़ा समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य हिंदी के प्रति जागरूकता, सम्मान और इसके प्रयोग को बढ़ावा देना रहा।
समारोह का शुभारंभ प्राचार्य डॉ. के. एन. शर्मा सहित शिक्षकों ने दीप प्रज्वलित कर किया। हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ. अनुज कुमार ने स्वागत भाषण में हिंदी को पूरे भारत में जन-जन के संवाद की भाषा बताया और स्वरचित कविता-गीत प्रस्तुत किया।
प्राचार्य ने हिंदी को भारतीय संस्कृति, साहित्य और सामाजिक सरोकारों से जुड़ी महत्वपूर्ण भाषा बताया। वहीं डॉ. दीपिका कुमारी ने हिंदी की वर्तमान चुनौतियों और समाधान पर विचार रखे।
हिंदी पखवाड़े के दौरान कविता पाठ, भाषण, पोस्टर और नाटक प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। “नादान नहीं है हिंदी” नाटक ने खासा आकर्षण बटोरा। इसकी पटकथा और निर्देशन डॉ. अनुज कुमार ने किया।
कार्यक्रम में छात्राओं ने उत्साह के साथ भाग लिया। मंच संचालन प्रिया कुमारी ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन डॉ. दीपिका कुमारी ने किया। राष्ट्रगीत और राष्ट्रगान के साथ समारोह का समापन हुआ।
रिपोर्टर : अमित
No Previous Comments found.